आर. सी. वी. पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी की इस अधिकृत वेबसाईट पर आपका स्वागत है। वर्ष 1966 में अकादमी ने दो प्रशिक्षण कार्यक्रमों के साथ लोक सेवकों की क्षमता संवर्धन के क्षेत्र में अपना पहला कदम बढ़ाया था। अपनी इस दीर्घ यात्रा में अकादमी ने भौतिक एवं शैक्षिक स्तर पर अनेक उपलब्धियॉं अर्जित की हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
अकादमी में उपलब्ध भौतिक सुविधाओं, शैक्षिक वातावरण एवं अकादमिक क्षमता को देखते हुए भारत सरकार द्वारा अकादमी को अखिल भारतीय एवं केन्द्रीय सिविल सेवा ग्रेड-ए के अधिकारियों के लिए आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। वर्ष 2018 तक अखिल भारतीय एवं केन्द्रीय सेवा के अधिकारियों के लिए 9 कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किये जा चुके हैं।
दिनॉंक 11 अप्रैल, 2015 को भारत सरकार, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा ''आपकी जागरूकता हेतु दृश्य संवादात्मक पद्धति (Video Interactive Didactics for Your Awareness)" तथा ''उद्यम संसाधन योजना सहित प्रशिक्षण कैलेण्डर तथा अनुवर्ती कार्रवाई (Preparation of training calendar and follow up with ERP)" में श्रेष्ठ कार्य प्रणाली संबंधी अभिनव पहल के लिए अकादमी को राष्ट्रीय उत्कृष्टता प्रशिक्षण पुरस्कार 2015 प्रदान किये गये हैं।
अकादमी अपनी सेवाओं एवं संसाधनों के क्षेत्र में गुणवत्ता एवं उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु सतत रूप से प्रयासरत है । इसी क्रम में 09 स्मार्ट प्रशिक्षण कक्ष तैयार किए गए हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत कठिन विषयों को समझने के उद्देश्य से भूमिका निर्वहन (रोल-प्ले) एवं फिल्म आधारित समीक्षा को प्रशिक्षण की विधा के रूप में अपनाया गया है। दीर्घ अवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रात: कालीन योग, पी.टी. एवं सायंकालीन खेलकूद को अनिवार्य किया गया है। प्रशिक्षणार्थियों के लिए उत्कृष्ट खेल सुविधाएं विकसित की गई हैं ।
मुझे पूरा विश्वास है कि आगे भी अकादमी निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर रहते हुए लोक सेवकों की क्षमता संवर्धन करती रहेगी।
(श्रीमति सोनाली पोंक्षे वायंगणकर)
संचालक
|
पूरा नाम |
श्रीमति सोनाली पोंक्षे वायंगणकर |
पद नाम |
संचालक |
Service/Cadre/Allotment |
IAS/Madhya Pradesh/2000 |
शैक्षणिक योग्यता |
बी.ई. (सिविल), एम.ए. (राजनीति शास्त्र) |
दूरभाष |
0755-2445100 |
E-mail ID |
dirrcvpnaam@mp.gov.in |
अकादमी में पदस्थापना की तिथि |
11/05/2020 |
प्रशासन अकादमी में संचालक के पद पर पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की सूची
क्र.
|
अधिकारी का नाम
|
अकादमी में कार्यकाल
|
1
|
श्री पी0एस0रायजादा
|
जुलाई 1966 से 15/05/1968
|
2
|
श्री गोरेलाल शुक्ला
|
16/05/1968 से 20/08/1969
|
3
|
श्री डी0बी0सिन्हा
|
21/08/1969 से 22/05/1970
|
4
|
श्री पी0एस0रायजादा
|
20/07/1970 से 25/04/1975
|
5
|
श्री जी0एन0बुच
|
26/04/1975 से 22/09/1975
|
6
|
श्री एन0 सुन्दरम
|
23/09/1975 से 11/09/1977
|
7
|
श्री एस0सी0 वर्मा
|
12/09/1977 से 30/11/1977
|
8
|
श्री फकीर चन्द्र
|
24/01/1978 से 28/02/1980
|
9
|
श्री के0एल0पचरिचा
|
29/02/1980 से 30/09/1980
|
10
|
श्री बीरबल
|
01/10/1980 से 04/05/1981
|
11
|
श्री व्ही0पी0सेठी
|
06/05/1981 से 11/04/1983
|
12
|
श्री एस0एन0राव
|
12/04/1983 से 08/06/1987
|
13
|
डॉ0 ईश्वर दास
|
08/06/1987 से 19/08/1987
|
14
|
श्रीमती माला श्रीवास्तव
|
21/08/1987 से 03/09/1987
|
15
|
श्री के0के0चक्रवर्ती
|
21/09/1987 से 14/06/1988
|
16
|
श्री जी0एन0तिवारी
|
14/06/1988 से 31/01/1989
|
17
|
श्री ए0के0 सिंह
|
09/02/1989 से 01/07/1989
|
18
|
श्री के0 शंकर नारायण
|
01/07/1989 से 31/05/1990
|
19
|
श्री एन0एच0 जंग
|
11/06/1990 से 07/09/1990
|
20
|
श्री विनोद चौधरी
|
06/11/1990 से 25/06/1992
|
21
|
श्री बादल कुमार दास
|
01/11/1993 से 10/06/1994
|
22
|
श्री एम0सी0दुबे
|
06/07/1994 से 06/05/1995
|
23
|
श्रीमती लवलीन कक्कड़
|
07/08/1995 से 13/05/1997
|
24
|
श्री राकेश बंसल
|
09/09/1997 से 16/03/1998
|
25
|
श्री पदमवीर सिंह
|
19/03/1998 से 27/11/2000
|
26
|
श्री प्रवीर कृष्ण
|
21/01/2004 से 13/02/2004
|
27
|
श्री एम0मोहन राव
|
06/03/2004 से 01/06/2004
|
28
|
श्री राकेश बंसल
|
24/05/2004 से 01/06/2004
|
29
|
श्री दिलीप मेहरा
|
01/06/2004 से 13/12/2004
|
30
|
श्री आशीष उपाध्याय
|
05/04/2005 से 14/12/2005
|
31
|
श्रीमती मधु हांडा
|
24/12/2005 से 18/03/2009
|
32
|
श्री मुक्तेश वार्ष्णेय
|
18/03/2009 से 04/08/2010
|
33
|
डॉ0 एम0 मोहन राव
|
16/08/2010 से 16/05/2011
|
34
|
श्री राकेश अग्रवाल
|
20/05/2011 से 19/02/2014
|
35 |
श्रीमती शिखा दुबे
|
19/02/2014 से 08/04/2016 |
36 |
श्री सचिन सिन्हा
|
11/04/2016 से 07/10/2016 |
37 |
श्री मनीष रस्तोगी
|
13/10/2016 से 16/01/2019 |
38 |
श्री कवीन्द्र कियावत |
17/01/2019 से 22/06/2019
|
39 |
श्री संजीव सिंह |
22/06/2019 से 07/12/2019
|
40 |
श्री मुकेश कुमार शुक्ला |
07/12/2019 से 24/02/2020
|
41 |
श्री अजीत कुमार |
24/02/2020 से 11/05/2020
|