महिला संसाधन केन्द्र
वर्ष 2003 में म. प्र. शासन के अनुमोदन से आर. सी. वी. पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी , भोपाल में मध्यप्रदेश महिला संसाधन केन्द्र की स्थापना की गई। इस केन्द्र की स्थापना प्रशासन अकादमी में एक अग्रणी पहल के रूप में की गई है, जिसका लक्ष्य महिलाओं के प्रति समतापूर्ण दृष्टि का विकास, उनकी अस्मिता का सुदृढीकरण एवं संसाधनों का विकास करना है।
मध्यप्रदेश महिला संसाधन केन्द्र के निम्नलिखित उद्देश्य है-
- महिलाओं के लिए संसाधन एवं विकास केन्द्र के रूप में सेवाएं प्रदान करना।
- महिलाओं के लिए जैण्डर पर आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना।
- महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर प्रमाणित जानकारी एवं संदर्भ उपलब्ध कराना।
- प्रदेश की महिला नीति।
- जैण्डर पर आधारित डाटा बैंक तैयार करना।
- महिलाओं से संबंधित कार्यक्रमों, मुद्दों पर कार्य कर रही स्वैच्छिक संस्थाओं एवं विशेषज्ञों से नेटवर्किंग।
- महिलाओं से संबंधित कानून एवं न्यायालयीन निर्णयों की जानकारी देना।
- महिलाओं से संबंधित मुद्दों के अध्ययन, अनुसंधान एवं कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करना, उनका जैण्डर पर आधारित मूल्यांकन एवं विश्लेषण।
- देश- विदेश में महिलाओं के विकास, सशक्तिकरण एवं उनके विरूद्ध आपराधिक प्रकरणों की सांख्यिकी स्थिति का सजगतापूर्ण चित्र प्रस्तुत करना।
- महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण हेतु उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं का विश्लेषण ।
- न्यूज लेटर, साहित्य एवं अन्य प्रकाशन।
- राज्य शासन द्वारा समय-समय पर सौपें गये दायित्वों का निर्वहन।
उपरोक्त उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिये निम्नलिखित गतिविधियां आयोजित की जाती है:-
संसाधन एवं विकास केन्द्र के रूप में प्रशिक्षण, डाक्यूमेंटेशन, नेटवर्किंग, अनुसंधान, विश्लेषण, डाटा-बैंक एवं प्रकाशन इत्यादि।
व्याख्यान माला की झलकियॉं
उपलब्धियॉ
- वर्ष 2017-2018 के आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम
1. 08 मई 2017 (01 दिवस) - मध्यप्रदेश प्रशासन अकादमी - मॉड्यूल विषयक कार्यशाला, जेण्डर संवेदनशीलता एवं जेण्डर ।
2. 21.08.2017 से 25.08.2017 (01 सप्ताह) – मध्यप्रदेश प्रशासन अकादमी – जेण्डर संवेदनशीलता एवं जेण्डर बजटिंग ।
3. 06.11.2017 से 10.11.2017 (01 सप्ताह) - मध्यप्रदेश प्रशासन अकादमी – जेण्डर संवेदनशीलता एवं जेण्डर बजटिंग ।
4. 22.01.2018 से 27.01.2017 (01 सप्ताह) - मध्यप्रदेश प्रशासन अकादमी – जेण्डर संवेदनशीलता एवं जेण्डर बजटिंग ।
- वर्ष 2018-2019 के प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम
1. 12.11.2018 से 16.11.2018 (01 सप्ताह) – संयुक्त विभाग – जेण्डर संवेदनशीलता एवं जेण्डर बजटिंग ।
2. 24.12.2018 से 28.12.2018 (01 सप्ताह) - मध्यप्रदेश प्रशासन अकादमी – जेण्डर संवेदनशीलता एवं जेण्डर बजटिंग ।