प्रशासन अकादमी ग्रंथालय कार्य प्रक्रिया को कम्प्यूटराइज्ड करने हेतु ग्रंथालय में कोहा सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया गया है। जिसके माध्यम से पुस्तकों की उपलब्धता एवं स्वयं के खातों की स्थिति जानने हेतु Online Public Access Cataloguing (OPAC) की सुविधा हेतु क्लिक करें :- ONLINE PUBLIC ACCESS CATALOG (OPAC)
List of Books available on Public Administartion at Academy's library
अकादमी ग्रंथालय द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतियोगियों के लिए एक नवीन सदस्यता की प्रथम बार शुरूआत की गई है जिसे प्रारंभ में मात्र छ: महीने के लिए लागू किया जा रहा है। उक्त सदस्यता का विवरण संलग्न है।
National Digital Library of India (NDLI) by IIT Kharagpur
ग्रंथ संग्रह

प्रशासन अकादमी में सर्वसुविधायुक्त ग्रंथालय है, जिसमें संदर्भ ग्रंथ जैसे एनसाइक्लोपीडिया, हैंडबुक, ईयर बुक, डिक्शनरी, एटलस, गजेटियर साथ ही हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में विभिन्न विषयों जैसे लोकप्रशासन, कम्प्यूटर, साहित्य, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र ,विधि एवं प्रबंधन आदि से संबंधित लगभग 45,000 पुस्तकें उपलब्ध हैं । अकादमी ग्रंथालय में प्रशिक्षणार्थियों के लिए पत्रिकाएं, जर्नल्स एवं समाचार पत्र मंगाए जाते है । ग्रंथालय में राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर के 20 समाचार पत्र और 60 पत्रिकाऐं बुलाई जाती हैं। ग्रंथालय में विभिन्न विषयों से संबंधित 339 सीडी/डीवीडी विभिन्न प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों को दिखाये जाने के लिए उपलब्ध है।
सुविधाएँ

ग्रंथालय में इंटरनेट सुविधायुक्त 05 कम्प्यूटर रखे गए हैं जिनके माध्यम से प्रशिक्षु शासकीय सेवकों को नवीन विषयों की अद्यतन जानकारी प्राप्त होती है। प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षुओं को पुस्तकों के आदान-प्रदान की सुविधा ग्रंथालय द्वारा दी जाती है एवं अकादमी ग्रंथालय सदस्यों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों को भी पुस्तकें प्रदाय की जाती हैं। ग्रंथालय रिनोवेशन के अतंर्गत ग्रंथालय में बैठकर पढ़ने के लिए 02 वातानुकूलित वाचनालय उपलब्ध कराये गये है। आवश्यकतानुसार फोटो कॉपी की सुविधा भी ग्रंथालय द्वारा सशुल्क प्रदान की जाती है।
ग्रंथालय कार्य प्रक्रिया को कम्प्यूटराइज्ड करने हेतु ग्रंथालय में कोहा सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया गया है। जिसके माध्यम से पुस्तकों की उपलब्धता एवं स्वयं के खातों की स्थिति जानने हेतु Online Public Access Cataloguing (OPAC) की सुविधा पाठकों द्वारा मांगे जाने पर प्रदाय की गई है।
सदस्यता
अकादमी ग्रंथालय में संकाय सदस्यों, राज्य एवं केन्द्र के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारी जो भोपाल में पदस्थ हैं, साथ ही उक्त श्रेणियों के सेवानिवृत अधिकारी, जिनका स्थायी निवास स्थान भोपाल में है, को अकादमी ग्रंथालय की सदस्यता दी जाती है । वर्तमान में निम्न प्रकार की सदस्यता सुविधा उपलब्ध है :-
| क्र |
सदस्यता |
धरोहर राशि |
वार्षिक सदस्यता शुल्क |
|
क्र
|
सदस्यता
|
धरोहर राशि
|
वार्षिक सदस्यता शुल्क
|
|
1
|
व्यक्तिगत सदस्यता
|
रू 800/-
|
रू 500/-
|
|
2
|
परिवारिक सदस्यता
|
रू 2000/-
|
रू 1000/-
|
|
3
|
दस वर्षीय व्यक्तिगत
सदस्यता
|
रू 800/
|
रू 4000/-
|
|
4
|
दस वर्षीय पारिवारिक सदस्यता
|
रू 2000/-
|
रू 8000/-
|
अकादमी में पूर्व में पदस्थ व अकादमी से सेवानिवृत अधिकारियों / कर्मचारियों एवं संकाय सदस्यों के लिए निम्नानुसार ग्रंथालय सदस्यता का प्रावधान है:-
| क्र |
सदस्यता |
धरोहर राशि |
वार्षिक सदस्यता शुल्क |
|
1
|
व्यक्तिगत सदस्यता
|
रू 400/-
|
रू 250/-
|
|
2
|
परिवारिक सदस्यता
|
रू 1000/-
|
रू 500/-
|
|
3
|
दस वर्षीय व्यक्तिगत सदस्यता
|
रू 400/
|
रू 2000/-
|
|
4
|
दस वर्षीय पारिवारिक सदस्यता
|
रू 1000/-
|
रू 4000/-
|