भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO- Indian Space Research Organization) की सहायता से 1998 में स्थापित सेटकॉम केन्द्र, प्रदेश के बहुमुखी विकास हेतु हितग्राही समूहों, नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के मध्य विभागीय जानकारी पहुंचाने, संवाद स्थापित करने के साथ प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सेटकॉम केन्द्र के मुख्य लक्ष्य निम्नानुसार है-
- दूरस्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण पद्धति द्वारा शिक्षण एवं प्रशिक्षण प्रदान करना
- प्रदेश के जिला एवं ब्लॉक स्तर से संवाद स्थापित करना
- शासन की नीति, कार्यक्रमों एवं योजनाओं का क्षेत्रीय स्तर पर निरीक्षण मूल्यांकन
- प्रशिक्षण सामग्री का निर्माण
एड्यूसेट नेटवर्क
वर्ष 2006 से सेटकॉम केन्द्र में शिक्षा को समर्पित एड्यूसेट परियोजना के सफल संचालन के लिए हब की स्थापना की गई, जिससे 3 उपयोगकर्ता विभाग (राज्य शिक्षा केन्द्र, वन विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग) सतत् अपने कार्यक्रमों का प्रसारण कर रहे है । सेटकॉम केन्द्र एड्यूसेट नेटवर्क की नोडल एजेंसी है।
एड्यूसेट नेटवर्क में तीनों उपयोगकर्ता विभाग के कुल 167 SITs (Satellite Interactive Terminal) स्कूलो में स्थापित है। एड्यूसेट से कार्यक्रमों के प्रसारण के लिये उपयोगकर्ता विभागों के द्वारा टीचिंग एण्ड बनाये गये है जहां से नियमित रूप से शैक्षिक एवं विभागीय कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है एवं एड्यूसेट हब के द्वारा उन्हें अपलिंक किया जाता है।
सेटकॉम स्टूडियों से प्रसारण के लिए अर्थ स्टेशन एवं स्टूडियो की व्यवस्था की गई है। पूर्व में स्टूडियों का उपयोग विभिन्न उपयोगकर्ता विभागों द्वारा अपने कार्यक्रमों के प्रसारण में किया जाता था। वर्तमान में तीनों उपयोगकर्ता विभागों द्वारा अपने टीचिंग एण्ड स्थापित कर लिये गये है। अत: सेटकॉम केन्द्र में स्थापित स्टूडियों का उपयोग स्वान (SWAN- State Wide Area Network) परियोजना के अंतर्गत वर्चुअल क्लास के प्रसारण के लिये किया जा रहा है। वर्तमान में एड्यूसेट के कार्यक्रमों को GSAT-12 के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है।
स्वान (SWAN- State Wide Area Network)
इसी क्रम में सितम्बर,2013 से मध्यप्रदेश के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्वान परियोजना के अन्तर्गत वर्चुअल क्लास (विद्या) का आरंभ किया गया जिसमें 100 महाविद्यालयों में शिक्षा प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।
एन.आई.सी. एवं आई.टी. विभाग के समन्वय से संचालित की जा रही वर्चुअल क्लासेस के तहत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 9,10,11 एवं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, हिन्दी, संस्कृत एवं सामाजिक विज्ञान विषय की जानकारी दी जाती रही है। इसके साथ ही स्नातक एवं स्नातकोत्त्र स्तर के महाविद्यालयीन छात्र - छात्राओं को भौतिकी, रसायन गणित, इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिन्दी आदि विषय पढ़ाये जा रहे हैं ।
फिल्म (डाक्यूमेंन्ट्री) निर्माण
सेटकॉम केन्द्र से सजीव प्रसारण के अलावा शासन की महती कल्याणकारी योजनाओं एवं जानकारी आधारित वृत्त चित्र के निर्माण की भी व्यवस्था है। लगभग 32 लघु वृत्त चित्रों का निर्माण केन्द्र द्वारा किया जा चुका है। वर्ष 2014-15 में राज्य निर्वाचन आयोग के लिए ई.वी.एम. प्रशिक्षण संबंधी 3 वृत्त चित्र तैयार किये गये है। डाक्यूमेंन्ट्री बनाने के लिए सेटकॉम केन्द्र में एडीटिंग सेटअप एवं आउटडोर कैमरा उपलब्ध है। फिल्म निर्माण में तकनीकी गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए NLE System (Non Linear Video Editing System) और SD/HD CAMCORDER with Accessories क्रय की कार्यवाही प्रचलन में है।
समन्वय के लिए संपर्क – कार्यक्रमों के सुचारू प्रसारण एवं मार्गदर्शन के लिए निम्न विभागों से सतत संपर्क किया जाता है-
- भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization ) अहमदाबाद, भारत सरकार
- राज्य शिक्षा केन्द्र
- वन विभाग
- आदिवासी विकास विभाग
- उच्च शिक्षा
- स्कूल शिक्षा
- मैप आई.टी.
- एन.आई.सी.
- अन्य
भविष्य की योजना-
दिनांक 4 मार्च,2015 तथा दिनांक 11/01/2016 को इसरो (Indian Space Research Organization) विकास एवं शैक्षिक संचार यूनिट (DECU- Development and Educational Communication Unit) अहमदाबाद में आयोजित बैठक में हब के समुचित उपयोग हेतु दिये गये सुझाव के अनुसार कार्यवाही प्रचलित है। मुख्य प्रस्तावित गतिविधियां निम्नानुसार हैं:-
- विभिन्न उपयोगकर्ता विभागों द्वारा स्थापित 167 SITs केन्दों का अन्य विभागों द्वारा उपयोग
- स्टूडियों का अपग्रेडेशन
- ROT चैनल के उपयोग हेतु विभिन्न विभागों को सम्बद्ध करना ।
सेटकॉम केन्द्र के अंतर्गत अधिकारियों/कर्मचारियों की जानकारी निम्नानुसार हैं:-
|
1
|
श्री एच. के. सिंंह
|
प्रभारी अधिकारी सेटकॉम केन्द्र,
|
|
2
|
श्री अशोक मिश्रा
|
कैमरा मैन
|
|
3
|
श्री संजय श्रीवास्तव
|
सहायक प्रोड्यूसर
|
|
4
|
श्री मुकुन्द गौर
|
ग्राफिक्स आर्टिस्ट
|
|
5
|
श्री सुरेन्द्र कुमार छापरे
|
टेक्नीकल असिस्टेंट
|
|
6
|
दिनांक 18/04/2017 से रिक्त
|
लाइट मैन/बूममैन
|
|
7
|
श्री संतोष कुमार शुक्ला
|
हेल्पर
|
|
8
|
श्री प्रदीप कुमार बाथम
|
हेल्पर
|
सेटकॉम केन्द्र द्वारा लघु फिल्म/वृत्त चित्र एवं विभाग का नाम
| क्रं. |
नाम |
विभाग का नाम |
|
1.
|
संभावनायें
|
प्रशासन अकादमी
|
|
2.
|
सुख चाहिए या सूखा
|
प्रशासन अकादमी
|
|
3.
|
ममत्व मेला
|
महिला एवं आर्थिक एवं वित्त विकास निगम
|
|
4.
|
बांग्लादेशी अध्ययन दल रिपोर्ट
|
प्रशासन अकादमी
|
|
5.
|
उजाले की ओर
|
डी.पी.आई.पी.
|
|
6.
|
बढ़ाऍं कदम नशामुक्ति की ओर
|
सामाजिक न्याय विभाग
|
|
7.
|
स्वस्थ्य लोग, स्वस्थ्य समाज(समग्र स्वच्छता अभियान)
|
पंचायत एवं ग्रामीण विकास
|
|
8.
|
रौशन हो गॉंव-गॉंव (समग्र स्वच्छता अभियान)
|
लोक स्वा. यॉंत्रिकी विभाग
|
|
9.
|
सिंहस्थ - आस्था का महापर्व (वृत्त चित्र)
|
प्रशासन अकादमी
|
|
10.
|
किशोर बालिका
|
महिला एवं बाल विकास विभग
|
|
11.
|
पोषण आहार का महत्व
|
महिला एवं बाल विकास विभाग
|
|
12.
|
आशा की कहानी ( 8 एपिसोड)
|
इसरो के सहयोग से महिला एवं बाल विकास योजना
|
|
13.
|
किसना का सपना ( 4 एपिसोड)
|
इसरो के सहयोग से शिक्षा पर आधारित
|
|
14.
|
खुशहाल भविष्य
|
इसरो के सहयोग से पशुपालन विभाग
|
|
15.
|
जन स्वास्थ्य रक्षक
|
स्वास्थ्य विभाग
|
|
16.
|
कोटवार प्रशिक्षण
|
डनलेप (स्वास्थ्य विभाग)
|
|
17.
|
प्रधानमंत्री सड़क योजना
|
ग्रामीण सड़क प्राधिकरण
|
|
18.
|
दुलारी भाभी (लघु नाटिका)
|
उच्च शिक्षा विभाग, खंडवा महाविद्यालय
|
|
19.
|
मुक्ति बाबा (लघु नाटिका)
|
उच्च शिक्षा विभाग, खंडवा महाविद्यालय
|
|
20.
|
पंचायत विभाग के लिए संदेश परक गीत (दो एपिसोड)
|
पंचायत एवं सामाजिक न्याय (आडियो)
|
|
21.
|
मत्स्यपालन
|
मत्स्यपालन विभाग
|
|
22.
|
बढ़ते कदम
|
डी.एफ.आई.डी.
|
|
23.
|
समन्वय
|
भारत सरकार
|
|
24.
|
कुपोषण (लघु नाटिका)
|
महिला एवं बाल विकास
|
|
25.
|
मापवा की मैडमजी
|
कृषि विभाग
|
|
26.
|
जैविक खेती
|
कृषि विभाग
|
|
27.
|
सर्वे नम्बर 522
|
प्रशासन अकादमी
|
|
28.
|
एक सफर प्रशिक्षण की प्रगति का
|
प्रशासन अकादमी
|
|
29.
|
उजाले की ओर (स्वसहायता समूह पर आधारित)
|
ग्रामीण आजीविका परियोजना
|
|
30.
|
जैविक खेती पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
|
कृषि विभाग
|
|
31.
|
सूचना का अधिकार
|
प्रशासन अकादमी
|
|
32.
|
एक सफर प्रशिक्षण की प्रगति का
|
प्रशासन अकादमी
|